सीधी

सृष्टि सिंह ने सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीबीएससी बोर्ड की दसवीं के घोषित परीक्षा परिणाम में केन्द्रीय विद्यालय सीधी में अध्ययनरत छात्रा सृष्टि सिंह निवासी कपुरी-चुरहट ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सृष्टि सिंह ने हिंदी और सामाजिक विज्ञान में 98/100 अंक हासिल किया है। दिनांक 15 अप्रैल 26 को परीक्षा परिणाम खुलने के साथ स्कूल पहुंचने पर केन्द्रीय विद्यालय सीधी के प्राचार्य व समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने छात्रा सृष्टि सिंह की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।छात्रा सृष्टि सिंह कपुरी-चुरहट की माता श्रीमती नीतू सिंह एवं पिता सूर्यपाल सिंह “राजन” को भी उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। सृष्टि सिंह ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय की नियमित कक्षाएं अटेंड करते हुए पढ़ाई की है। अलग से कभी कोई ट्यूशन और कोचिंग क्लास नहीं लिया हैं । उन्होंने परीक्षा परिणाम का पूरा श्रेय विद्यालय के गुरुजनों शैक्षणिक स्टाफ को दिया है व बताया कि उनके पिताजी कृषक व सामाजिक-राजनीतिक कार्यों में रुचि रखते हैं तथा माताजी गृहणी हैं।

Related Articles

Back to top button