सीधी

नारी शक्ति बंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाला भव्य जुलूस, राज्यमंत्री राधा सिंह हुई शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत महत्वाकांक्षी संविधान संशोधन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जिले की महिलाओं ने मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री राधा सिंह की अगुवाई और मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निर्देशन में विशाल जुलूस बैनर, पोस्टर एवं नारे लिखी हुई दप्पतियो के साथ निकली गई भव्य एवं शानदार महिलाओं की रैली, स्थानीय पूजा पार्क सीधी से होते हुए अस्पताल चौक, सम्राट चौक, कोतवाली मार्ग, गल्ला मंडी, गांधी चौक होते हुए स्थानीय पूजा पार्क के विशाल प्रांगण में समाप्त हुई। जहां पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति, महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के साथ प्रधानमंत्री के प्रति अपार स्नेह एवं आभार के साथ संपन्न हुई। रैली में बहनों का उत्साह हाई रहा, हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न अंचलों से शामिल हुई। उल्लेखनीय की नारी शक्ति वंधन अधिनियम से महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत सीट आरक्षित होगी और देश के दिशा निर्धारण में महिलाओं की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह की अगुवाई एवं मुख्य अतिथि में सैकड़ो महिलाओं के साथ रैली निकाली गई । रैली का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा एवं राज्यसभा में पूर्ण बहुमत के साथ पारित करना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभियान की संयोजक डॉ. मनीला सिंह चौहान, सह संयोजक सुनीता रानी वर्मा, पार्षद पूनम सोनी, विभा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया, अनीता चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम ,महिमा तिवारी, पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष नीलम पाण्डेय, निशा सिंह चौहान, संगीता सिंह चौहान, ज्योति कुशवाहा, कंचन केसरी सहित सैकड़ो महिलाएं रैली में शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button