सीधी

शिवम पब्लिक हा.से. स्कूल बड़खरा की ओमिका का प्रदेश मे आठवां स्थान, विद्यालय मे जश्न का माहौल

सीधी ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद और दिशा सही हो तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नही होता। ऐसा ही वाक्या देखने को मिला जिले के चुरहट से 12 किलोमीटर की दूरी मे संचालित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान शिवम पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल बड़खरा 734 की छात्रा ओमिका शुक्ला ने 10 वीं हाई स्कूल के घोषित परीक्षा परिणाम मे प्रदेश की प्रवीण्य सूची मे आठवां स्थान अर्जित करते हुए सीधी जिले के साथ ही चुरहट क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन की हैं । छात्रा के पिता राजराखन शुक्ला भी इसी विद्यालय मे टीचर हैं। ओमिका ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि 7 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। स्कूल कि शिक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी रही। पठन पाठन अच्छा रहा जिसकी बदौलत हमने यह मुकाम हासिल की हूं। ओमिका का कहना है कि 12 वीं मे प्रदेश मे प्रथम स्थान अर्जित करने का प्रयास करूंगी। छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय मे जश्न का माहौल है।व्यवस्थापक श्रीमती पुष्पा मुकेश सोनी,प्राचार्य अनुराग पांडेय, शिक्षक राजराखन शुक्ला,अनूप अग्निहोत्री,संजय अग्निहोत्री, संदीप मिश्र, विनोद चतुर्वेदी, राजेश सिंह,शिक्षिकाएं श्रीमती नीता शुक्ला,श्रीमती स्मृता सिंह, श्रीमती प्रियंका गुप्ता,कु. नम्रता सिंह, कु.आकृति तिवारी, कु. सिम्पी अग्निहोत्री, कु. ज्योति तिवारी, कु.शालिमा पटेल, कु. मोनिका अग्निहोत्री, कु. प्रियांशू पांडेय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ ने बधाई शुभकामनायें प्रेषित करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना किये हैं एवं संचालक द्वारा सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Back to top button