सीधी

सरस्वती विद्यालय सुभाष नगर का जिले के मेरिट सूची में रहा दबदबा

सीधी शहर की बहुचर्चित सरस्वती हाई स्कूल सुभाष नगर पुलिस लाइन सीधी का कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम दिनांक 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुआ l जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा l बोर्ड परीक्षाओं में सभी भैया बहनों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए l सम्मिलित हुए सभी भैया बहनों ने कक्षा 10 वी में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर 500 अंकों में टॉप टेन स्थान पर रहे शिवेंद्र पटेल 489 (97.8 प्रतिशत) जिले के मेरिट सूची में पहला स्थान अर्जित कर जिले को गौरान्वित किया l शशि तिवारी 460 , अर्पिता जायसवाल 449, अंकुश चतुर्वेदी 447, राशि सिंह 444, प्रिया द्विवेदी 443 , अंजलि साहू 441, प्रिंस सिंह 438, विभा गुप्ता 437,वैष्णवी गुप्ता 388, गणेश कुमार कोल 385, मोचन जायसवाल 383, मानसी केवट 378, शिवम पटेल 370 , सिद्धार्थ यादव 366, नीरज गुप्ता 352 ,आयुष सिंह 348 , कृष्ण सिंह 341, शीलू गुप्ता 336, हर्षित सिंह 334, अवनीश गुप्ता 329, राज विश्वकर्मा 321, नवीन सिंह 321, राज कोल 315 , प्रियांश सिंह 306 अंक प्राप्त कर विद्यालय में उपरोक्त स्थान प्राप्त किए ।विद्यालय के प्राचार्य दिनेश चंद्र प्रसाद एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने सभी भैया बहनों को बेहतर परिणाम लाने के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l विद्यालय के पालक अधिकारी व शिक्षा समिति सीधी के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह एवं व्यवस्थापक द्वारिका प्रसाद गुप्त ने भी बधाई प्रेषित की l विद्यालय परिवार की ओर से सभी भैया बहनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई l

Related Articles

Back to top button