बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भवन एवं संसाधन की कमी नहीं होगी – विश्वामित्र

विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सिहावल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन लागत 42.37 लाख रुपये का शिलान्यास विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 17 अप्रैल 2026 को सम्पन्न हुआ । खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिकेश शर्मा ने भवन की संरचना ,लागत एवं उपयोगिता से अवगत कराया। मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि भवन बन जाने से क्षेत्र वासियों को सुविधाजनक ढंग से गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु भवन एवं आवश्यक संसाधनों की हरसंभव पूर्ति की जाएगी। निर्माण एजेंसी को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य कराने के लिए कहा। इस अवसर पर उप खंड अधिकारी सिहावल राजेश शुक्ला , मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिहावल रोहित उपाध्याय ,तहसीलदार सिहावल जयप्रकाश पाण्डेय ,परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुसुइया बाजपेई, सरपंच श्रीमती मुन्नी प्रजापति ,एपीओ अजय द्विवेदी, गजराज सिंह, अशोक शुक्ला , दिलीप सोनी ,जितेंद्र सिंह, फजल अहमद ,विजय त्रिपाठी ,बीपीएम सिहावल ओमकेश सोनी,रितेश गुप्ता ,बीपीओ कामता तिवारी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।



