सीधी

कलेक्टर ने फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

शासन के निर्देशानुसार जिले में रबी सीजन के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा संपादित किए जा रहे हैं। इन प्रयोगों के आधार पर ही फसल की उत्पादकता का आंकलन किया जाता है, जो कृषकों के लिए नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फसल कटाई प्रयोगों को पारदर्शी एवं सही तरीके से संपन्न कराने के लिए राजस्व एवं कृषि अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसी क्रम में कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसील गोपद बनास के ग्राम नौढिया में गेहूं फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुसार ही प्रयोग संपन्न कराए जाएं, ताकि उत्पादकता का सटीक आंकलन सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर सहायक भू अभिलेख अधिकारी मुनेन्द्र प्रसाद तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button