महाराष्ट्रा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, तिजोरी समेत ले गए लाखों की नगदी

• जिला मुख्यालय बैढ़न में घटना के बाद से दहशत
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा बैढ़न में शुक्रवार की दोपहर आधा दर्जन लोगों ने बंदूक की नोक पर लाखों नगदी और तिजोरी लेकर रफूचक्कर हो गये। उक्त डकैती की घटना से समूचे इलाके में दहशत है। बताया गया कि आज शुक्रवार दोपहर करीब 1:50 बजे आधा दर्जन युवक अचानक बैंक में घुसे और बंदूक की नोक पर लूटपाट करते हुए तिजोरी तोड़ने लगे। इस दौरान इसका विरोध किया तो करीब चार लोगों के साथ दहशतगर्दो ने मारपीट भी किया है। डकैतों ने एक फायर भी किया । इस सनसनीखेज वारदात से दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि बैंक की तिजोरी समेत भारी भरकम कैश भी उठा ले गए ।करीब 10 से 15 मिनट के बीच दहशतगर्दो ने डकैती को अंजाम दिया । अनुमान लगाया जा रहा है कि डकैत लाखों रुपए बैंक से उठा ले गए प्रत्यक्षदर्शी अभी बताते हैं की सूचना के बाद काफी देर से कोतवाली बैढ़न पुलिस पहुंची है। वही इस मामले में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा के मैनेजर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे।



