सीधी

सरस्वती करौंदिया के विद्यार्थियों ने एक बार फिर जिले का बढ़ाया मान

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदिया सीधी के भैया बहिनों ने हाईस्कूल हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 में हमेशा की तरह उल्लेखनीय सफलता हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 10वीं कक्षा के 98 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें 92प्रतिशत अंकों के साथ भैया अनुराग सिंह प्रथम स्थान, अम्बुज बैस 90.6प्रतिशत द्वितीय तथा प्रिया तिवारी एवं श्रेया शुक्ला 89.6प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थानपर रहे। इसी तरह 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें नितिन द्विवेदी 92.8 प्रतिशत प्रथम, दीपांशु वर्मा 91.4 प्रतिशत द्वितीय तथा अंकुश चतुर्वेदी 90.6प्रतिशत अंकों के साथ तृतीयस्थान पर रहे। इसके पूर्व घोषित 5वीं और 8वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 5वीं में आयुष तिवारी 91प्रतिशत प्रथम, अंश कुमार मिश्रा 86.25 प्रतिशत द्वितीय तथा जय त्रिपाठी 86 प्रतिशत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि 8वीं में किरण पाठक 92.1 प्रतिशत प्रथम ,अंशिका शुक्ला 89.6प्रतिशत द्वितीय तथा योगिता अग्निहोत्री ने 89.5 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किया। भैया बहिनों की उत्तम सफलता पर जिला सचिव विजय कुमार सिंह परिहार, विद्यालय समिति के अध्यक्ष इंद्रसेन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष टी.पी. कैवर्त, व्यवस्थापक डॉ. रंजना मिश्रा, सह व्यवस्थापक अनीता चौरसिया, कोषाध्यक्ष चंद्रभान वसंतानी, सदस्य जानकी दास तिवारी, नरेंद्र केसरवानी, डॉ. अरुण सिंह, उदय कमल मिश्र, डॉ. पंकज अग्रवानी, गोपाल प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, कुशल शुक्ला, अमृतलाल लालवानी, अरविंद शुक्ला, अजय चौबे, जेएल गुप्ता, आशुतोष गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों केसाथ – साथ पूरे आचार्य परिवार को बधाई संदेश प्रेषित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य रमेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा इस सराहनीय परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों की मेहनत, आचार्यों के उत्साहवर्धक प्रयास तथा अभिभावकोंके उत्तम सहयोग का प्रतिफल बताते हुए सभी को बधाई देते हुए शुभ मंगलकामना व्यक्त की गई।

Related Articles

Back to top button