बजरंग दल ने पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बजरंग दल विभाग संयोजक शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में गांधी चौक सीधी में पुतला दहन किया गया।देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। शेखर भारती ने ज्ञापन पढ़कर सौंपा कि हम बजरंग दल के कार्यकर्ता इस ज्ञापन के माध्यम से देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियों की ओर आपका ध्यानाकर्षण करना चाहते हैं। देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली विकृत जिहादी मानसिकता वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। देश भर से आये विभिन्न मामलो में पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस विकृत जिहादी कार्यो में सम्मलित पाई गई। ज्ञापन के मुख्य बिंदु में लव जिहाद का षड्यंत्र – हाल ही में नासिक (टीसीएस ) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। हिन्दू कन्याओ का शारीरिक शोषण – उत्तर प्रदेश के जिहादी छंगुर उर्फ जमालुद्दीन ओर उसकी महिला सहयोगी नसरीन ने अनेकों हिन्दू कन्याओं का शारीरिक शोषण कर ब्लैकमेल ओर जबरन धर्मान्तरण करवाया।अल-फलाह यूनिवर्सिटी का तंकी कनेक्शन – दिल्ली लाल किले ब्लास्ट में भी अल फ़लाह यूनिवर्सिटी से जुड़े जिहादी मानसिकता के मुस्लिम डॉक्टरों ने बम ब्लास्ट किया जिसमे महिला डॉक्टर शाहीन भी शामिल है। अवैध लैंड जिहाद- देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है। मांगों में ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। बजरंग दल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। हम मांग करते हैं कि प्रशासन इन असामाजिक तत्वों पर नकेल कसे ताकि देश में शांति और सद्भाव बना रहे ।उक्त कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख धीरेस मिश्र ने दी।



