सीधी

क्रिकेटर्स हब अकादमी के खिलाड़ियों ने क्रिकेट में सीधी का बढ़ाया मान

सीधी क्रिकेटर्स हब अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्तरों पर चयन प्राप्त कर सीधी का नाम रोशन किया है। अकादमी के कई खिलाड़ियों का अलग-अलग आयु वर्ग की टीमों में चयन हुआ है, जो संस्था की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। अकादमी से जुड़े खिलाड़ियों में आर्यन तिवारी का सीके नायडू एमपीसीए की अंडर-23 टीम में चयन हुआ है। वहीं आकाश पनिका को सीनियर वर्ग में एमपीसीए की इमर्जिन कैंप के लिए चुना गया है। इसी क्रम में ध्रुव पटेल का अंडर-19 रेस्ट ऑफ एमपी टीम में चयन हुआ है, जबकि विजय मौर्य कोरी अंडर-13 रेस्ट ऑफ एमपी टीम में चयन हुआ है। इसी प्रकार बालिकाओं में भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए छवि सिंह चौहान ने गर्ल्स अंडर-15 वर्ग में एमपी कैंप के लिए चुनी गई है। अकादमी के अन्य खिलाड़ियों में आशीष पटेल अंडर 23, पंकज पटेल और उदित राज मौर्या का चयन अंडर-19 डिवीजन टीम में हुआ है।इसके अलावा पीयूष पाण्डेय सीनियर डिवीजन टीम का हिस्सा बने हैं, जबकि सिद्धांत सिंह परिहार का चयन अंडर-14 स्कूल नेशनल टीम में हुआ है। इसके अलावा आदित्य राज मौर्य, अभिनव पाण्डेय, अथर्व वेद तिवारी, अभिषेक प्रताप बंसल, विजय मौर्य कोरी भी अंडर 14 स्कूल की संभागी टीम तथा अशीम रंजन मिश्रा और उत्सव सिंह ने स्कूल स्टेट अंडर 17 में चयन हुआ है। अकादमी के कोच अवनीश सोंधिया और प्रबंधक अभिनव सिंह चौहान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि लगातार मेहनत और अनुशासन के चलते ही खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचे हैं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से क्रिकेट हब अकादमी ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के माता-पिता और सीधी जिले का नाम भी रोशन हुआ है।

Related Articles

Back to top button