सीधी

गेहूं उपार्जन कार्य शुरू, 12 मई तक समर्थन मूल्य पर खरीदी

प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, भोपाल के 06 मार्च 2026 के निर्देशों के तहत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में भारत सरकार द्वारा निर्धारित औसत अच्छी गुणवत्ता गेहूं का समर्थन मूल्य पर उपार्जन 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 12 मई 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 15,196 किसानों की सूची सेटेलाइट सत्यापन के लिए भेजी गई थी, जिसका सत्यापन वर्तमान में शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिन किसानों ने अभी तक स्लॉट बुक नहीं किया है, वे शीघ्र स्लॉट बुक कर अपने गेहूं का विक्रय कर सकते हैं। वर्तमान में 2 हेक्टेयर तक के कृषकों के स्लॉट बुक किए जा रहे हैं, जबकि 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों के लिए भी जल्द ही स्लॉट बुकिंग शुरू की जाएगी।स्लॉट बुकिंग कराने की अपील-प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते स्लॉट बुक कर समर्थन मूल्य का लाभ लें। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचते हुए केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण-22 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। तहसीलदार सिहावल द्वारा उपार्जन केंद्र बमुरी एवं केंद्र क्रमांक-2 बघोर तथा सहजी का निरीक्षण किया गया। वहीं, उपायुक्त सहकारिता एवं प्रशासन द्वारा चुरहट एवं चुरहट केंद्र क्रमांक-2 बड़ाटीकट का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सीधी द्वारा बघवार, कंधवार, गुजरेड एवं भरतपुर उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Related Articles

Back to top button