सीधी

विजय सिंह जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति के सदस्य नियुक्त

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा एडवोकेट विजय कुमार सिंह को जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।जिसमे सांदीपनि विद्यालय, पीएम श्री विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय मॉडल स्कूलों एवं अन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की मॉनिटरिंग और उनके सुचारु संचालन एवं कार्य योजना के निर्धारण का कार्य समिति करेगी यह समिति जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित की गई है। उल्लेखनीय है कि विजय सिंह मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व क्षेत्र प्रमुख सहित अन्य विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। आप राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के सदस्य भी रह चुके हैं और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार चयन समिति में शिक्षाविद के रूप में भी रहे हैं। श्री सिंह स्कूल शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने के उपरांत वर्तमान में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। आप वर्तमान में विद्या भारती के जिला सचिव के दायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं। आपकी इस नियुक्ति से निश्चित ही सीधी जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। इस उपलब्धि के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री का विजय सिंह द्वारा एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।श्री सिंह को जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर सतीश कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी, रामजी शुक्ला जिला सचिव,सुरेंद्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, राजबहोर पाठक प्रांत प्रमुख साहित्यिक प्रकोष्ठ, शिव शंकर सिंह चौहान जिला संगठन मंत्री, गौतम मणि अग्निहोत्री प्रांतीय उपाध्यक्ष, रामकृष्ण तिवारी पूर्व संभागीय अध्यक्ष, पुंडरीक सिंह सह संगठन मंत्री संकर्षण प्रसाद द्विवेदी सह संगठन मंत्री, केके श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर नैकिन ,कुमुद पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष सीधी, नरेन्द्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष मझौली, आरबी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सिहावल ,प्रवीण शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी एवं समस्त पदाधिकारी शिक्षक साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button