मांस व्यापारियों ने सांसद एवं कलेक्टर को पत्र लिखकर मांगा सहयोग

• वर्तमान स्थल से ही कारोबार करने की अनुमति मांगी
सीधी शहर में लालता चौक के पास मांस व्यापारियों ने अपने निजी दुकान के अंदर कांच लगाने की बात रखी है कि हम कांच लगाकर अपनी व्यापार करने के लिए सांसद एवं कलेक्टर को आवेदन पत्र लिखकर सहयोग मांगे हैं। इतना ही नहीं व्यापारियों ने कहा कि वार्ड क्रमांक 6 स्लॉटर हाउस में पूर्व कलेक्टर के निर्देश में हम लोग व्यापार संचालित किए थे लेकिन वहां पर शराब भट्टी होने के कारण लोगों द्वारा मुर्गा चोरी कर लिया जाता था इतना ही नहीं तोड़फोड़ झगड़ा भी शराब पीकर करते थे । व्यापारियों ने कहा है कि ऐसे में हमारे द्वारा पूरी व्यवस्था बनाने में सीधी जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा से भी अनुरोध किया गया है कि हम लोगों को लालता चौक के पास अपने निजी दुकान में संचालित करने के लिए परमिशन दिए जाये और हम लोग सुरक्षित कांच लगाकर अपने दुकान के अंदर व्यापार करने में सभी व्यापारी अपनी बात की। मीट मार्केट में आए दिन झगड़ा होता है हमारे व्यापार में काफी नुकसान एवं झगड़ा के दिन बने रहते हैं। सुविधा के लिए हम लोग अपने निजी दुकान निवास पर कांच लगाकर सुरक्षित मांस व्यापार करने का सांसद से अनुरोध किये है। इतना ही नहीं सीधी जिले के कलेक्टर से अपनी बात मीडिया के माध्यम से पहुंचने के लिए बात किये है कि हमारी पूरी व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। मांस व्यापारियों का कहना है किसीधी शहर की बात की जाए तो जिले के पूर्व एसपी जब वार्ड नंबर 6 में मांस मंडी व्यापारी स्लाटर हाउस शराब भट्टी घूमने निकले थे तो वहां पर शराबियों ने पूर्व एसपी से भी बात विवाद किए थे जो आम लोगों में चर्चा है। व्यापारियों का कहना है कि जहां पर जब पूर्व एसपी सुरक्षित नहीं थे तो ऐसे में स्लाटर हाउस में मांस व्यापारी कैसे सुरक्षित रहेंगे इसलिए सुरक्षा बनाने के लिए सीधी जिले के कलेक्टर को भी मांस व्यापारियों के लिए सुरक्षा दिलाने के लिए व्यवस्था बनाने में सहयोग करें जो आम लोगों में जन चर्चाएं व्यापारियों में बनी हुई है।



