सीधी

सभापुर सतना से नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद

गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान मुस्कान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना सेमरिया पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम ने प्रकरण दर्ज होने के पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए परंपरागत पुलिस साक्ष्यों एवं स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर सभापुर सतना से अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी सेमरिया उनि केदार परौहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत सभापुर जिला सतना पहुंचकर स्थानीय सहयोग एवं सतत प्रयासों से अपहृत बालिका का पता लगाया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सुरक्षित सीधी लाया गया, जहां उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। उक्त अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी उनि. केदार परौहा, आरक्षक मनीष कुमार शुक्ला,आरक्षक विनीत सिंह बघेल की विशेष एवं सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button