सीधी

काम्बिंग गश्त में सीधी पुलिस की कार्यवाही : 31 फरार आरोपी गिरफ्तार

• 37 गुंडा बदमाश एवं 24 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग, अपराध से दूर रहने की दी गई सख्त चेतावनी

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 24-25 मई 2026 की दरम्यानी रात्रि जिलेभर में विशेष साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में फरार आरोपियों, वारंटियों, गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान सीधी पुलिस द्वारा 03 स्थाई वारंट एवं 28 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 31 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान 37 गुंडा बदमाश एवं 24 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई। सभी को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं कानून व्यवस्था भंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। सीधी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए नियमित रूप से विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया जाता है। अभियान के दौरान हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी एवं अन्य गंभीर अपराधों में फरार चल रहे ऐसे आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाती है, जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई अथवा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। सीधी पुलिस द्वारा आगे भी जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button