नीट पेपर लीकः युवा कांग्रेस ने घेरा सीधी सांसद का आवास

युवाओं के हितों के लिए खून की अंतिम बूंद तक लड़ेंगे : अभिषेक
भाजपा सरकार को देश के छात्र-युवा कभी माफ नही करेंगे : करुण
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में जिला युवक कांग्रेस सीधी द्वारा आज सांसद आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने भाग लेकर परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई। कार्यक्रम का नेतृत्व मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू, जिला संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, महासचिव धीरज सिंह बिक्की, पीडी पटेल, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने देशभर के करोड़ों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। युवाओं ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रहित और युवाओं के अधिकारों की आवाज़ उठाती रही है। युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यह आंदोलन केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच एवं छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। कार्यक्रम में कमलेन्द्र सिंह, विजय सिंह, दिग्विजय सिंह राहुल, उत्सव सिंह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष अनुज साहू विधानसभा अध्यक्ष गण क्रमश चुरहट केड़ी सिंह, धौहनी अभिषेक सिंह, सिहावल सूर्या साहू, ब्लॉक अध्यक्ष गण क्रमशः हर्षित शुक्ला, विपिन सिंह बघेल, अनिल पटेल, रमेश साहू, रोहित द्विवेदी, रमन सिंह संख्या में युवक कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा मौजूद रहे। युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व रीवा संभाग प्रभारी अभिषेक परमार ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से छात्रों एवं युवाओं के लिए संघर्ष करती रही है। भाजपा सरकार ने नीट का पेपर नही बेचा है बल्कि छात्रों का भविष्य बेंच दिया है। युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता युवाओं के हितों के खून की अंतिम बूंद तक लड़ेंगा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी।




