सीधी

यूनियन बैंक शाखा कुचवाही के कर्मचारियों की मनमानी चरम पर

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा कुचवाही में कर्मचारियों की मनमानी को लेकर एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा कुचवाही का है जिसमें शाखा के सभी कर्मचारी मनमानी तरीके से बैंक में आते हैं और मनमानी तरीके से काम करते हैं । कैशियर, स्वयं शाखा प्रबंधक मनमानी तरीके से बैंक में आते हैं। बैंक में आने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे है और इस शाखा के कर्मचारी 11 बजे तक भी बैंक आने से कतराते हैं। ये वीडियो सामाजिक रूप से भी बहुत कष्टदायक है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद कर्मचारी अपना बैंक आने का और काम करने का तौर तरीका ही भूल गए हैं । मोटी तनख्वाह के आगे इनकी आंख में पर्दा पड़ चुका है। बैंक का औचक निरीक्षण न होने से कर्मचारी पूरी तरह से स्वेच्छाचारी बने हुए हैं। कुछ ग्राहकों का कहना था कि काम भी मनमानी तरीके से होता है।

Related Articles

Back to top button