सीधी

उप मुख्यमंत्री का प्रथम नगर आगमन पर हुआ ऐतिहासिक और भव्य स्वागत

लोकसभा मिशन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता — राजेंद्र शुक्ला

भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित

उप मुख्यमंत्री का प्रथम नगर आगमन पर हुआ ऐतिहासिक और भव्य स्वागत

सीधी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सिंगरौली जिला प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई।
शायं काल तक चली बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री और लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और कार्यक्रम की पार्टी है। इसका प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव से भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने जो जो कहा था वह सब कुछ कर दिखाया। चाहे वह धारा 370 का मामला हो, भव्य राम मंदिर जैसे आस्था का विषय हो, भारत की विश्व में बढ़ती ताकत का विषय हो, हमने सभी असाध्य समझे जाने वाले कार्यों को धरातल पर उतरकर दिखाया है। जब जनता आशीर्वाद देती है, तो पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक राजनीति के चाणक्य हैं। श्री मोदी ने असाध्याय समझे समझे जाने वाले मुद्दों को चुटकियां बजाते ही हल कर दिखाया। आज देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
लोकसभा प्रचंड मतों से करें विजयी उप मुख्यमंत्री और लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य की चारों लोकसभा सीटें हम प्रचंड मतों से फतेह करें, इसके लिए आवश्यक रणनीति को लिपिबद्ध कराया। श्री शुक्ल ने कहा कि पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण जनता के प्रति जवाब दे ही भी हमारी सबसे बड़ी है। इसलिए हमारे कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए जनता जनार्दन के बीच आशीर्वाद अर्जित करने जाएं और विपक्षियों की जमानत जप्त करा दे।

लोकसभा के लिए हम तैयार — राजेश पाण्डेय

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि हम लोकसभा को रिकॉर्ड मतों से विजय श्री प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। आवश्यक कार्य योजना का क्रियान्वयन हो रहा है।

लोकसभा की जीत होगी ऐतिहासिक — देव कुमार

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सीधी लोकसभा को ऐतिहासिक जीत के रूप में दर्ज करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति की व्यापक जानकारी बैठक में रखी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, विधायक राजेंद्र मेश्राम, विधायक रमानिवास शाह, डा राजेश मिश्रा, इन्द्र शरण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती मंजू रामजी सिंह सहित लोकसभा संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

तोरण द्वार पर हुआ भव्य स्वागत –

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में नगर पालिका सीमा पर गाजे बाजे एवं शानदार आतिशबाजी के साथ प्रथम नगर आगमन पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का स्वागत किया गया। जहां से बाइक रैली के साथ सैकड़ो वाहन के काफिले से युक्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का काफिला नगर में प्रवेश किया। इस दौरान नगर वासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोनों ओर लोग उपमुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आतुर दिखे।

भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास में उप मुख्यमंत्री का हुआ स्वागत-

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निज निवास जमोडी कला में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला पहुंचकर पारिवारिक मुलाकात की। इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रजनी देव कुमार सिंह चौहान एवं सैकड़ो ग्रामीण जनों ने उपमुख्यमंत्री का गाजे बाजे एवं पुष्पहारों से शानदार स्वागत किया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शानदार स्वागत-
पार्टी के विभिन्न मंडल अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों द्वारा जगह-जगह उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ से राजेंद्र शुक्ला जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button