सीधी

विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत की विभाग बैठक संपन्न

सीधी-विश्व हिंदू परिषद् सिंगरौली विभाग की विभाग बैठक सीधी जिले के त्रिवेणी पैलेस सिंगरौली रोड डैनिहा सीधी मे संपन्न हुई। उक्त विभाग बैठक में विश्व हिंदू परिषद भोपाल क्षेत्र (मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़) के क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार भाई, प्रांत मंत्री उमेश माधव मिश्रा, सिंगरौली विभाग मंत्री एडवोकेट एवं वरिष्ठ पत्रकार पुजेरी लाल मिश्रा मंचासीन रहे। विभाग बैठक दो सत्रों में संपन्न हुई। प्रथम सत्र (उद्घाटन सत्र) संगठन की आचार्य पद्धति, परिचय तथा पिछले छमाही कार्यों की चर्चा, धर्म रक्षा निधि का हिसाब, कार्यकर्ता विकास विमर्श, कार्यकर्ता के वर्ग प्रशिक्षण की जानकारी। द्वितीय सत्र मे आगमी छमाही कार्य योजना, पंच परिवर्तन एवं वर्तमान चुनौतियां पर माननीय क्षेत्र संगठन मंत्री का उद्बोधन, विभाग के प्रत्येक जिले (सीधी एवं सिंगरौली) के प्रत्येक प्रखंड_ खंड_ चिन्हित ग्रामों में समिति का निर्माण के विषय पर चर्चा के उपरांत समापन मंत्र एवं जयघोष के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा भाई, प्रांत सह मंत्री डॉ राज बहादुर जायसवाल, बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख अभय विश्वकर्मा, मातृशक्ति विभाग संयोजिका श्रीमती संध्या सिंह, दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका सुश्री सोनम रवानी, सिंगरौली विभाग पदाधिकारी में कमलेश गुप्ता विश्व रंजन प्रताप सिंह रमेश त्रिपाठी, बजरंग दल विभाग संयोजक शैलेंद्र सिंह चौहान, सीधी जिले के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह परिहार, सिंगरौली जिला अध्यक्ष डॉ डी.के. मिश्रा, जिले के उपाध्यक्ष राजेश सिंह संचालक त्रिवेणी पैलेस डैनिहा एवं रविराय बहादुर सिंह सीधी जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, सीधी जिला मंत्री अनिल मिश्रा, सिंगरौली जिला मंत्री राजीव द्विवेदी, सीधी जिला सह मंत्री लोकेश चतुर्वेदी एवं विवेक चौरसिया, अशोक गुप्ता जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, राजकुमार पांडे, जिला संयोजक मातृशक्ति प्रियंका मिश्रा, जिला सह सयोजिका मातृशक्ति अनु सिंह चौहान, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी संध्या मिश्रा, राजेंद्र शर्मा जिला समरसता प्रमुख, सिंगरौली जिले से जनक लाल जायसवाल जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, संतोष कुशवाहा जिला सह मंत्री, राजकरण बैस जिला संयोजक, राजबली सह जिला सहसंयोजक बजरंग दल नरोत्तम दास गुप्ता जिला समरसता संयोजक, राम मनोहर विश्वकर्मा जिला सत्संग प्रमुख, कमल सिंह विशेष संपर्क प्रमुख, शिवजी जायसवाल धर्म प्रसार जिला संयोजक, डॉ शैलेंद्र सिंह जिला सह विशेष प्रमुख संपर्क प्रमुख एवं अन्य जिला एवं प्रखंडों के कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button