सीधी

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत छात्रों को जागरूक किया गया

सीधी-हम होंगे कामयाब पखवाड़ा में कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आर सी त्रिपाठी एवं सहायक संचालक श्री अवधेश सिंह के मार्गदर्शन में साईं महाविद्यालय सीधी एवं सी.एम. राइज विद्यालय रामपुर नैकिन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को गुड टच बैड टच, सशक्त बालिका, पी.सी.पी.एन.डी.टी., पास्को एक्ट, महिला सुरक्षा तथा आत्मसम्मान, साइबर अपराध, चाइल्ड/महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा हम होंगे कामयाब विषय पर पोस्टर बनाये गये तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं से जेंडर संवेदीकरण विषय पर विस्तृत रूप से संवाद किया गया।

कार्यक्रम में श्री शिवानंद शुक्ला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामपुर नैकिन, श्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी प्राचार्य सी.एम. राइज विद्यालय रामपुर नैकिन, श्री चक्रधर प्रजापति उपनिरीक्षक थाना रामपुर नैकिन, प्राचार्य श्रीमती रचना मिश्रा, एसआई महिला पुलिस प्रकोष्ठ से निर्भा शुक्ला, ओएससी प्रशासक मंजुला तिग्गा, केस वर्कर अरुणिमा पाठक, पुष्पलता शर्मा, पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास, शिक्षक तथा बालक-बालिकायें उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button