सीधी

विंध्य की बेटी मान्या को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सरसी आइलैंड में 51 हजार और गिफ्ट देकर किया गया सम्मान

सीधी-शहडोल जिले के सरसी आइलैंड के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विंध्य की बेटी राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय को 51 हजार एवं गिफ्ट देखकर सम्मानित किये और खाट में बैठकर बघेली लोक गीतों का लुफ्त उठाये। सरसी आइलैंड परिसर में आयोजित स्थित इमली के पेड़ के नीचे बघेली लोक गीतों की महफिल मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा सजाई गई थी। वहीं इमली के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री के बैठने के लिए देशी खाट की व्यवस्था की गई थी। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, शरद कोल विधायक ब्यौहारी, प्रबधंक संचालक मप्र पर्यटन विकास निगम इल्लैया राजा आदि ने बैठकर मान्या पाण्डेय के लोकगीतों का आनंद उठाये। मान्या पाण्डेय का सीएम विंध्य को रहे सजाय, सब रहेगें सुख और चैना, मोहन यादव सबको भाय, सब रहेगें सुख और चैना गीत मुख्यमंत्री को काफी पसंद आया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मान्या पाण्डेय का हालचाल पूंछा और अन्य विषयों पर चर्चा की और कहा कि विंध्य की बेटी प्रतिभावान लोक गायिका हैं जो प्रदेश सरकार की योजनाओं को अपने गीतों के द्वारा जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। मैं मान्या को सीएम हाउस बुलाकर सम्मानित कर चुका हूं और आगे भी ऐसी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास करता रहूंगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताये कि मान्या पाण्डेय बहुत छोटी सी उम्र से बघेली लोकगीत गा रही हैं और ये हमारे विंध्य की खाशी चर्चित लोक गायिका हैं जो प्रदेश सरकार की योजनाओं का अपने गीतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करती रहती हैं और इनके गाये विकास गीत आम जनता को काफी पसंद आते हैं। विंध्यवासी इन्हें काफी पंसद करते हैं। इस दौरान ब्यौहारी विधायक शरद कोल ने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र एवं शहडोल संभाग में मान्या पाण्डेय के लोकगीत काफी सुने और पसंद किये जाते हैं। यह हमारे विंध्य की शान है और हम लोगों को अपनी बेटी पर गर्व है। मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय का बायोडाटा लिये और कहा कि संस्कृति विभाग पूरे प्रदेश में आपके लोक गीतों की प्रस्तुति करायेगी, ताकि आप जैसी प्रतिभावान गायक के गीत लोग सुन सकें और अपने परम्परागत लोकगीतों से अवगत हो सकें, तो वही मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इल्लैया राजा ने कहा कि मान्या पाण्डेय हमारे एमपीटी की लोक गायिका बन चुकी हैं और एमपीटी के जहां भी ऐसे कार्यक्रम होगें वहां उनके गीतों की प्रस्तुति कराई जायेगी। पूरा एमपीटी परिवार मान्या पाण्डेय को अपनी बेटी मानता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मान्या पाण्डेय के संगीत टीम के नरेन्द्र बहादुर सिंह, कपिल तिवारी, हरिश्चंद्र मिश्रा, पवन शुक्ला, कर्णवीर सिंह तोमर, सौरव शुक्ला, निर्भय द्विवेदी, विकास कुमार मिश्रा आदि को 5-5 हजार देकर पुरष्कृत किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button