सीधी

भुईमाड़ संकुल प्राचार्य ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए गर्म कपड़े,बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी और संतोष की झलक

सीधी-मंगलवार को हायर सेकंडरी स्कूल भुईमाड़ मे ओलम्पियॉड परीक्षा का आयोजन किया गया था जिस दौरान छोटे छोटे बच्चे जो ठंड के मौसम में गर्म कपडे़ नहीं पहने हुए थे शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए भुईमाड़ संकुल के प्राचार्य सुजीत कुमार सिंह ने मानवता और सेवा का परिचय देते हुए जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरण किये। प्राचार्य ने कहा कि उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। ठंड के इस मौसम में किसी भी जरूरत मंद बच्चे को परेशानी न हो, इस उद्देश्य से यह पहल की गई है। कार्यक्रम में कुल 50 बच्चों को स्वेटर गर्म कपड़े वितरित किए गए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक स्पष्ट देखी गई। इस मौके पर प्राचार्य ने बच्चों से अपनी पढ़ाई में मेहनत करने और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी।  सभी ने प्राचार्य  के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल से समाज में दया और सहानुभूति का भाव प्रबल होता है। यह पहल ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button