सिंगरोलीसीधी

सीधी -सिंगरौली कलेक्टर को धौहनी विधायक ने लिखा पत्र

असमय अतिवृष्टि होने के कारण धौहनी क्षेत्र मे खरीफ फसल के हुए नुकसानी और हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानो कों क्षतिपूर्ति राहत राशि दिलाये जाने धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने सीधी एवं सिंगरौली जिले के कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। उन्होंने पत्र मे उल्लेख किया है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड कुसमी, मझौली एवं देवसर मे बिना मौसम अतिवृष्टि होने के कारण खरीफ सीजन की फसलें नष्ट हो गयी है।पत्र के माध्यम से ही उन्होंने किसानो की फसलों की नुकसानी का सर्वे कराकर शासन के नियमानुसार क्षतिपूर्ति अनुग्रह राशि दिलाये जाने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button