सीधी

मधुर वीरानी बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

चार्टर्ड अकाउंटेंसी की प्रतिष्ठित परीक्षा के सितंबर 2025 का परिणाम 3 नवंबर को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा घोषित किया गया। इस परिणाम में मधुर वीरानी ने 22 वर्ष की आयु में चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए की परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल करके समस्त सीधी नगर एवं सिंधी समाज को गौरवान्वित महसूस कराया है। मधुर वीरानी ने अपने सीए की पढ़ाई वर्ष 2021 के कोरोना काल की अवधि में प्रारंभ की एवं फाउंडेशन, इंटर मीडिएट एवं फाइनल की परीक्षाएं लगातार मेहनत एवं समर्पण से प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण की है। केवल 22 वर्ष की आयु में संपूर्ण सीए पाठ्यक्रम पूर्ण कर मधुर वीरानी ने यह सिद्ध किया कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मधुर वीरानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सतगुरु देव भगवान एवं माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। मधुर वीरानी के दादा वालूराम पैलाजानी, माता पिता वंदना-शमन लाल वीरानी एवं कपिल पैलाजानी टैक्स एडवोकेट एवं संदेश पैलाजनी ने शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button