सीधी

टूटे मीटर को देखने गए जेई एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता

सीधी जोगीपहाड़ी के एक घर मे टूटे मीटर कि जानकारी मिलने पर मौके पर देखने गए मड़वास जेई राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं उनके साथ गए बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। जिसकी शिकायत जेई श्री राजपूत द्वारा पुलिस चौकी पथरौला मे कर दी गयी है। मीडिया से चर्चा के दौरान बिजली विभाग मड़वास के जेई राजेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि दिनांक 6 नवंबर को मुझे मेरे कर्मचारियों द्वारा सूचना मिली की जोगीपहाड़ी मे अरुणा पाण्डेय पति मनोज पाण्डेय के कनेक्शन का मीटर तोड़ दिया गया है। जब मै मौके स्थल पर गया तो अरुणा पाण्डेय पति मनोज पाण्डेय के किरायेदार राम रहीश गुप्ता से मीटर कैसे टूटा के संबंध मे चर्चा की गयी तो वो भड़क गया और मेरे से व मेरे कर्मचारियों से अभद्रता करते हुये गाली गलौज करने लगे। इसके पूर्व मे भी जब मेरे कर्मचारी रीडिंग लेने जाते थे तो राम रहीश गुप्ता द्वारा रीडिंग नही लेने दिया जाता था जिसकी जानकारी पूर्व मे भी कर्मचारियों द्वारा मुझे दी गयी थी। 6 नवंबर को मै 10:35 बजे दिन मे मौकेस्थल पर गया तो मीटर टूटा पाया गया। मेरे द्वारा राम रहीश गुप्ता से पूंछा गया तो बत्तमीजी से बात करने लगा और मेरे साथ उपस्थित कर्मचारियों से भी बत्तमीजी करने लगा। मेरे ही सामने गाली देते हुए एक कर्मचारी को मारने के उद्देश्य से जब उसके तरफ जाने लगा तो तब मैंने हांथ उठाकर रोकने का प्रयास किया जिससे मारपीट की घटना टल गयी।मेरे द्वारा सरकारी सम्पत्ति मीटर को तोड़ने की सूचना पथरौला पुलिस चौकी मे दे दी गयी है।

Related Articles

Back to top button