सिंगरौली

शिवगढ़ प्रीमियम लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दुधियाटोला टीम विजेता, गजराबहरा उपविजेता घोषित

नगर परिषद सरई के जवाहर बाग स्टेडियम में आयोजित शिवगढ़ प्रीमियम लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र 2025-26 का नौवां सीजन शुक्रवार को शानदार समापन के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से आरंभ हुई थी, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। शुक्रवार को हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में दुधियाटोला और गजराबहरा की टीमें आमने-सामने रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुधियाटोला की टीम ने जीत हासिल की और विजेता बनी, जबकि गजराबहरा को उपविजेता घोषित किया गया। विजेता टीम को दस हजार रुपये की नगद राशि के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता गजराबहरा टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में चन्द्रशेखर मिश्रा तहसीलदार सरई, सुनील जायसवाल संस्थापक अध्यक्ष ओबीसी महासंघ, महिपाल सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रघुराज पनिका पूर्व सरपंच सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शक उत्साहपूर्वक मौजूद रहे। इस अवसर पर सुनील जायसवाल ने खिलाड़ियों व आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। शिवगढ़ प्रीमियम लीग का यह सफल आयोजन खेल प्रेमियों के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बना।

Related Articles

Back to top button