राजनीति

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में शत प्रतिशत ले भाग – रीती पाठक

राष्ट्रभक्ति का प्रतीक वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। ऐसे शुभ अवसर पर भारत सरकार के निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का सघन पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हुआ है। यह कार्य 23 वर्षों बाद पुनः किया जा रहा है। भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं प्रमाणीकरण हो, यह अत्यंत आवश्यक था। मतदान सबसे बड़ा दान होता है, जिससे देश का भविष्य सुनिश्चित होता है।
उक्त आशय के विचार सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने नगर मंडल द्वारा आयोजित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष यस आई आर अर्थात मतदाता सूची विशेष ग्रहण पुनरीक्षण के कार्य का विरोध कर रही है। भ्रम फैला रही है। क्योंकि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। इसके पूर्व की कांग्रेस ने मतदाता सूची का मजाक उड़ाते रहे हैं। इस कार्य में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विशेष रूप से त्रिदेव निष्ठा पूर्वक भाग ले। हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में हो, यह सुनिश्चित हो। यस आई आर में प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए मतदाता सूची में अपना नाम समय से जुड़वाएं।विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता होता है। क्योंकि वह निस्वार्थ भाव से पार्टी के माध्यम से भारत माता की सेवा के लिए निरंतर लगा रहता है। ईमानदारी एवं कड़ाई से एस आई आर में भाग लेने की अपील प्रत्येक जनता जनार्दन से विधायक श्रीमती पाठक ने की है।

मतदाता सूची का शुद्धिकरण ही एसआईआर है – डॉ.त्रिपाठी

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के जिला संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता का मतदाता सूची का शुद्धिकरण ही एसआईआर है। यह कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक हर पोलिंग बूथ में किया जाना है। इसके अंतर्गत फार्म 6,7 और 8 हैं जिसमे नाम जोड़ना, घटाना, मृतक व्यक्ति या अन्य व्यक्तियों के नाम काटना, ट्रांसफर हुए व्यक्तियों का सूची तैयार करना। विभिन्न प्रकार मतदाता सूची का शुद्धिकरण होने के पश्चात 7 फरवरी को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।

उत्साह के साथ एसआईआर में ले भाग – सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि योग्य और सही मतदाता सूची बने, इसके लिए हमें सरकारी कर्मचारी बीएलओ के साथ मिलकर उत्साह और उमंग के साथ एसआईआर के इस अभियान में भाग लेना है। इस दौरान यह ध्यान रखना है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।
मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मतदाता सूची विशेष ग्रहण पुनरीक्षण अभियान में पार्टी के त्रिदेव कार्यकर्ता सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता की भूमिका सुनिश्चित की गई है। हम इस कार्य को बेहतर संपन्न कराने में सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश गुप्ता ने किया।

इनकी भी रही खास उपस्थिति-

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष विश्वबंधु धर द्विवेदी, मनीला सिंह चौहान, रवि केसरी, कमल कामदार ,सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, पार्षद जमुना कोल, गीता सिंह,सुभा देवी कोल, सोमवती जायसवाल, बाबूलाल कुशवाहा, राकेश मौर्य, पुन्नू खान, कंचन केसरी, रमेश गुप्ता, रन्नू साकेत, जितेंद्र गुप्ता, संगीता सिंह चौहान, हरिनाथ सिंह, बृजेश सिंह, कुंवर तिवारी, नंदलाल जेठानी, हीरालाल कोरी, महेंद्र तिवारी, मन्नालाल चौधरी, धर्मेंद्र सोनी, शंकर केवट, सुरेश केवट , महिमा तिवारी, ओमता सोनी, पूजा तिवारी, तारा साहू, आरती सिंह, नरेंद्र गौतम, निर्मला नामदेव, राजकुमारी यादव ,श्रवण सिंह ,शंकर केवट सहित सैकड़ो मंडल के पदाधिकारी ,त्रिदेव और पंच परमेश्वर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button