सीधी

नशीली कफ सिरप जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार

नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान “प्रहार 2.0” के तहत पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में सघन कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज साकेत एवं टीम ने मुखबिर सूचना पर ग्राम खैरा के पास से 20 शीशी कोडीन फॉस्फेट युक्त आनरेक्स कफ सिरप तथा एक मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त कर कुल 1 लाख 3900 रूपये मूल्य का मशरूका जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में आदर्श सिंह भदौरिया उम्र 20 वर्ष,
मोहित यादव उम्र 22 वर्ष, नर्वदा प्रसाद द्विवेदी उम्र लगभग 45 वर्ष शामिल हैं। उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम 1949 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button