सीधी

ग्राम बोदारी के संतोष कुमार यादव बने असिस्टेंट प्रोफेसर

सीधी ग्राम बोदारी, चमराडोल तहसील मझौली निवासी संतोष कुमार यादव जो वर्तमान में सहकारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में राजनीति विज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
संतोष कुमार यादव की यह उपलब्धि ग्रामीण प्रतिभा, निरंतर परिश्रम और लगन का जीवंत उदाहरण है। उनकी सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे ग्राम, समाज और जिले को गर्व की अनुभूति हुई है।
मामाजी विद्याधर यादव , भैया रामखेलावन यादव, अनिल यादव, संजय यादव, मित्र सुमित शर्मा, ज्ञानू सोनी ,रवि सहित समस्त जिलावासियों स्थानीय जनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button