संघ के कार्यकर्ताओं ने दिखाई संवेदनशीलता, पहाड़ से गिरी गौ माता की बचाई जान

भारतीय भवन एवं अन्य संनिर्माण मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार एक गौ माता पहाड़ से फिसलकर नीचे गिर गई थी और गंभीर रूप से घायल होकर फंस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही संघ के कार्यकर्ताओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।संभागीय उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूरी लगन और साहस के साथ गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की।इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय भवन एवं अन्य संनिर्माण मजदूर संघ केवल मजदूरों के अधिकारों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और जीव-जंतुओं की सेवा के लिए भी सदैव तत्पर रहता है। सेवा ही संगठन की असली पहचान है।स्थानीय लोगों ने संघ के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में करुणा और संवेदना की भावना को जीवित रखते हैं।



