सरस्वती विद्यालय में विजेता छात्रों का हुआ सम्मान

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट के छात्र-छात्राओं का क्रिकेट प्रतियोगिता कक्षा दसवीं और बारहवीं के बीच हुआ जिसमें 12वीं की टीम विजेता कैप्टन श्रेयांश पांडे और 10वीं के टीम उपविजेता कैप्टन अखिलेश बुनकर रहे।मैन ऑफ द मैच सत्यम यादव रहे। टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत मुख्य अतिथि छात्र हितैषी शोध छात्र इंद्रलाल पटेल एवं प्राचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। आशीष गौतम, अंबुज मिश्रा, शिवम द्विवेदी प्रदीप नामदेव, विजय पटेल उपस्थित रहे। विजेता टीम श्रेयांश पांडे ,श्रीयांश अग्निहोत्री ,सत्यम यादव,सत्यम कोरी,नीरज साहू,निखिलेश बुनकर,शुभम मिश्रा,ओम पांडे उत्कर्ष मिश्रा,निखिल द्विवेदी,आकाश मिश्रा,अमर रावत रहे। उप विजेता टीम के सदस्य,अखिलेश बुनकर,ऋषभ मिश्रा,विपुल मिश्रा, आकाश मिश्रा,सोनू यादव, आकाश केवट,अवनीश मिश्रा,अभिषेक शर्मा,हर्ष मिश्रा, नमन साहू,अमन साकेत,ओमहरि पांडे रहे।



