सीधी

सीधी जिले में चल रहा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सीधी जिले में कार्य कर रही संस्था कनपुरा कुटुंबकम संस्थान द्वारा बाल विवाह मुक्ति भारत कार्यक्रम हेतु 100 दिन का कैंपेन किया जा रहा है। संस्था जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की पार्टनर संस्था है। यह कार्यक्रम देव उठनी से शुरू होकर 26 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सीधी जिले में जागरूकता अभियान अभियान चलाया जा रहा है । जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जा रही हैं ,साथ ही शपथ भी कराई जा रही है। बाल विवाह रोकने हेतु गांव में लोगों से वचन पत्र भरवाया जा रहे हैं एवं गांव में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को एक्टिव किया जा रहा है । कार्यक्रम में महिला बाल विकास का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर आंचल सिंह ने बताया कि हम सीधी को बाल विवाह मुक्त करने में पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button