सीधी

जनसुनवाई में जनता की आवाज़ सीधे पुलिस अधीक्षक तक

जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतें सुनीं।कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, महिला उत्पीड़न, साइबर ठगी, धोखाधड़ी एवं आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं।पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक आर.एल. साकेत, थाना प्रभारी जमोड़ी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे एवं अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े।सीधी पुलिस का यह प्रयास जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और न्याय के प्रति विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जनसुनवाई के प्रमुख बिंदु-

संवेदनशील दृष्टिकोण – प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महिला फरियादियों को प्राथमिकता – महिला संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश।
-भूमि, पारिवारिक एवं साइबर मामलों पर विशेष ध्यान – तत्काल जांच एवं आवश्यक कानूनी कदम उठाने के आदेश।
तात्कालिक कार्रवाई की पहल – कुछ मामलों में सुनवाई के दौरान ही पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यवाही आरंभ की गई।
जन-पुलिस संवाद को बढ़ावा – इस पहल से जनता और पुलिस के बीच आपसी विश्वास और पारदर्शिता को नई मजबूती मिली।

Related Articles

Back to top button