भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न

सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग ने जानकारी देकर बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 01 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय समुदाय से जुड़ी सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।इसी क्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सीधी के निर्देशन में कन्या शिक्षा परिसर कुसमी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी जनजातीय छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा जनजातीय परिधानों में रंगारंग लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धौहनी विधायक कुवंर सिंह टेकाम उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह तथा सदीपनी आश्रम विद्यालय के प्राचार्य पी. के. पांडे की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से किया गया।



