सीधी

विजय मौर्य का राज्य स्तर क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता मध्यप्रदेश में सीधी जिला से नगर पालिका वार्ड क्र.08 के निवासी भारतीय मानवाधिकार एशोसियेशन के प्रदेश कल्याण सचिव , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के बेटे विजय मौर्य का चयन हुआ है। छतरपुर के आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 12 नवंबर को सीधी से छतरपुर के लिए रवाना हुआ। विजय मौर्य के राज्य स्तर पर चयन होने पर क्रिकेट हब एकेडमी के संचालक अभिनव सिंह , कोच पुष्पराज सिंह सोलंकी, मण्डलीप मिश्रा, अवनीश वर्मा, अबोध विद्यालय के संचालक राम सिंह, जिला क्रिकेट संघ सीधी के समस्त पदाधिकारी सदस्य, समस्त जन प्रतिनिधि, मानवाधिकार संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्य, भाजपा के सभी श्रेणी का पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ सामाजिक बंधुओं ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button