सीधी के शिवम कुमार शुक्ला बने स्वतंत्र संपादक पत्रकार संघ के मध्यप्रदेश वाइस-प्रेसीडेंट

सीधी जिले के युवा पत्रकार शिवम कुमार शुक्ला को स्वतंत्र संपादक पत्रकार संघ (एसएसपीए) में मध्यप्रदेश का वाइस-प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा की गई है।
शिवम मूलतः सीधी जिले के देवरी ग्राम के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से डिजिटल पत्रकारिता विषय में की है। निरंतर परिश्रम, सच्ची लगन और सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया है।शिवम ने कहा कि— “यह सम्मान मेरे माता-पिता और गुरुजनों सहित पूरे सीधी जिले के लोगों का है। मेरा लक्ष्य है कि पत्रकारिता को जनहित और सच्चाई की दिशा में और मजबूत बनाया जाए और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा दिया जाए।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिवम शुक्ला जैसे ऊर्जावान युवा पत्रकार संगठन को नई दिशा देंगे और समाज के वास्तविक मुद्दों को मुखर रूप से सामने लाएंगे। शिवम शुक्ला के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।



