मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बढ़ा आत्मविश्वास – खुश हैं देवकली प्रजापति

सीधी नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 15 की निवासी श्रीमती देवकली प्रजापति मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्राप्त सहयोग से अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भेजे गए नवम्बर माह की बढ़ी हुई 1500 रुपये की राशि के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।श्रीमती प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए यह योजना लागू कर सराहनीय पहल की है। पहले हर माह मिलने वाले 1250 रुपये से काफी सहयोग मिलता था, और अब 250 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1500 रुपये प्रतिमाह मिलना हमारे लिए विशेष खुशी का विषय है। यह आर्थिक सहायता न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षा की भावना भी बढ़ाती है।उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे घर के आवश्यक खर्चों और जरूरतों की पूर्ति में करती हैं। इससे उनके परिवार के आर्थिक भार में कमी आई है और जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार हुआ है।



