सीधी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बढ़ी खुशियां – मुस्कुराईं विमला सोनी

सीधी नगर पालिका परिषद की निवासी श्रीमती विमला सोनी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं। वे पहले इस योजना के तहत 1250 रुपये प्रतिमाह प्राप्त कर रही थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नवम्बर माह से राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह किए जाने पर श्रीमती सोनी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मोहन भैया ने बहनों की चिंता समझी है। 1500 रुपये की राशि हमारे जैसे परिवारों के लिए बहुत सहायक है। इससे घर के खर्च, बच्चों की जरूरतें और रसोई का सामान आसानी से पूरा हो जाता है। श्रीमती विमला सोनी का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित कर रही है।

Related Articles

Back to top button