सीधी
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के गौरव दिवस समापन वर्ष पर जनजागरूकता रथ को विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, समस्त जनपद सदस्य, नजदीकी पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परियोजना प्रशासक श्रीनिवास द्विवेदी, सहायक संचालक दीपक निगम, मण्डल संयोजक संजय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीआरसी अंगिरा द्विवेदी, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य पी.के. पाण्डेय सहित जनपद स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन पर उपस्थित ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण किया गया और भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।



