सिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय देवसर में बिरसा मुंडा जयंती एवं इको क्लब कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शासकीय महाविद्यालय देवसर में इको क्लब एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में इको क्लब एवं भगवान् बिरसा मुंडा जी की 150 वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी पुलिस थाना जियावन रोशनी कुर्मी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी जियावन अभिषेक तिवारी एवं अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जमुना प्रसाद नामदेव रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गणों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि रोशनी कुर्मी के द्वारा अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा जी का देश में योगदान के बारे में परिचित कराया तथा नशे से दूरी बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जोर देने की बात कही। साथ ही उपस्थित वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक तिवारी ने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि अपने क्षेत्र एवं परिसर को स्वच्छ वातावरण युक्त बनाने के लिए वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण अनिवार्य है । महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम में सामूहिक खेल खो खो का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि गणों ने खिलाड़ियों का परिचय कर उनका उत्साह वर्धन किया एवं शुभकामनाएं दी साथ ही महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.विद्याचरण द्विवेदी ने किया वहीं आभार प्रदर्शन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.अरुण कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button