सीधी

जिला सहकारी बैंक मझौली में लेन-देन का कामकाज ठप्प

सीधी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा मझौली में आज भी लेन-देन का कामकाज पूरी तरह से ठप्प रहा। लिहाजा खाताधारकों की भारी भीड़ आज भी मायूस होकर घर लौटने के लिये मजबूर रही।
दरअसल जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा मझौली के पूर्व कैशियर पुष्पराज सिंह को यहां के प्रभार से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीधी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एस.धनवाल द्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया था। इनके स्थान पर कैशियर राजेश जायसवाल को प्रभार सौंपा गया था, किन्तु नये कैशियर को आईडी पासवर्ड न मिलने के कारण लेन-देन का काम गुरूवार से नहीं हो पा रहा है। बैंक में काफी संख्या में किसान, पेंशनधारी एवं अन्य अन्य खाताधारकों की भीड़ लगती है लेकिन नहीं हो पाता।

Related Articles

Back to top button