प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के उपस्थिति में प्रबुद्ध समाज की मैहर में संभागीय बैठक संपन्न

रीवा संभाग के ब्राह्मण नेता को राज्यसभा में भेजने की पुरजोर मांग
मैहर स्थित मधुबन गार्डन में विगत दिनांक 20 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी से रीवा संभाग के कांग्रेसी ब्राह्मण नेताओं ने प्रतिनिधि मंडल की बैठक में भाग लिया। ज्ञात हो कि लंबे समय से इन नेताओं द्वारा संभागीय चिंतन बैठक आयोजित कर रीवा ,सतना, सिंगरौली ,सीधी, मऊगंज तथा मैहर जिला मुख्यालय में क्रमिक रूप से चिंतन बैठकों के माध्यम से पार्टी के अंदर संगठन की स्थिति तथा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा और मंथन किया गया था। मऊगंज और मैहर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी तथा सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचन की उपस्थिति में संपन्न इस बैठक में संभाग के सभी जिलों के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं ने भाग लिया। प्रतिनिधि मंडल की ओर से वरिष्ठ नेता पंडित गिरिजेश कुमार पाण्डेय ने पूर्व में आयोजित चिंतन बैठकों से प्राप्त सुझावों को रखते हुए कहा के ब्राह्मण बहुल रीवा संभाग में पार्टी का प्रदर्शन लगभग तीन दशकों से लगातार लगातार कमजोर होता जा रहा है जिसका प्रमुख कारण पार्टी के भीतर ब्राह्मण नेताओं की उपेक्षा रही है । उन्होंने प्रदेश प्रभारी के समक्ष आगामी राज्यसभा चुनाव में रीवा संभाग के ब्राह्मण नेता को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की मांग पुरजोर तरीके से रखी। साथ ही आगामी चुनावो एवं संगठन विस्तार में संख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की बात भी जोर देकर कहीं जिस पर सभी ने समर्थन व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व विशेष रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर चर्चा करने की मांग की। इस पर प्रदेश प्रभारी द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में सभी नेताओं का परिचय तथा प्रदेश प्रभारी का स्वागत पंडित विनोद शर्मा द्वारा किया गया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से सीधी से चिंतामणि तिवारी, पंडित ज्ञानेन्द्र द्विवेदी,पंडित करुनासिंधु परौहा,पंडित विनय मिश्रा, सिंगरौली से पंडित देवेंद्र पाठक दरोगा , पंडित ज्ञानेन्द्र द्विवेदी,पंडित रमाशंकर शुक्ल, पंडित वरुण द्विवेदी, पंडित राकेश द्विवेदी, मऊगंज से पंडित आरबी शर्मा, पंडित विनोद शुक्ला, पंडित हरगोविंद सिंह तिवारी ,रीवा से पंडित गिरजेश पाण्डेय,पंडित विनोद शर्मा ,पंडित राजू पाण्डेय ,पंडित मृत्युंजय मिश्रा, मैहर से पंडित प्रभात द्विवेदी, पंडित अनिल मिश्रा ,पंडित शिवम पाण्डेय ,पंडित विमलेश मिश्रा, पंडित महिपाल सिंह तिवारी, पंडित वृंदावन बड़गैया तथा सतना से पंडित महीपत शुक्ला, पंडित उपेंद्र मिश्र सहित दर्जन घर से अधिक ब्राह्मण नेता शामिल रहे।



