सीधी

MCL के लिए आये युवक को डॉक्टर ने मारा थप्पड़

• हाथ पर नुकीली चीज से हमला करने का भी आरोप, शिकायत दर्ज

सीधी जिला अस्पताल में आज दोपहर मारपीट के मामले में MLC के लिए लाये गये एक युवक ने डॉक्टर पर थप्पड़ से मारने एवं नुकीली चीज से हाथ पर हमला करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। युवक की चीख पुकार सुन भीड़ जमा हो गई। मौके पर अस्पताल चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कमर्जी थानांतर्गत कोल्हुडीह गांव में सोमवार को अर्पित जोगी उम्र 19 वर्ष के साथ मारपीट का मामला सामने आया। अर्पित ने आरोप लगाया कि मनीष तिवारी और पप्पू तिवारी ने पेट्रोल टंकी के पास उस पर हमला किया। यह विवाद लगभग एक साल पहले अर्पित के भाई मोहित जोगी के साथ हुए झगड़े से जुड़ा बताया जा रहा है। आज मंगलवार दोपहर अर्पित अपनी मां बुट्टन जोगी और कमर्जी थाना पुलिस के साथ मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचा था। अर्पित ने आरोप लगाया कि डॉ. असलम खान ने उसकी एमएलसी रिपोर्ट पूंछने पर अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर डॉक्टर ने उसे थप्पड़ मारा और हाथ पर नुकीली वस्तु से हमला किया जिससे अर्पित घायल हो गया।इनका कहना है-मामले को गंभीरता से लिया गया है । डॉ. असलम खान के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली हैं और वे स्वयं थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।डॉ. एसबी खरे , सिविल सर्जन जिला अस्पताल सीधीमेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस फिलहाल हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।अभिषेक उपाध्याय , थाना प्रभारी कोतवाली

Related Articles

Back to top button