सोनांचल विंध्य बधिर संगठन ने कलेक्टर का किया स्वागत

सोनांचल विंध्य बधिर संगठन सीधी ने आज जिले के नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा के पदभार संभालने पर मिलकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया।
कलेक्टर को सौंपे अभिनंदन पत्र में कहा गया है कि आप के कलेक्टर सीधी बनने पर हम सभी मूक बधिर, दिव्यांग बधिर समुदाय में अत्यंत खुशी और उत्साह है। हम सब अपने संगठन की ओर से तहेदिल से हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन करते हैं। साथ ही आशा करते हैं कि आप हम दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुये सेवा भावना एवं सहयोग की दृष्टि से कार्य करेंगे। कलेक्टर का स्वागत करने वालों में संगठन सचिव विपिन कुमार मिश्रा, सतीष गौतम, मोहित सिंह, रवि सिंह, रामदर्शन कुशवाहा, विभीषण गुप्ता, बृजेश यादव, मोहित सोनी, संदीप सोनी, भूपर द्विवेदी, प्रणव सिंह यादव के साथ सांकेतिक भाषा के कृष्ण कुमार शर्मा शामिल रहे।



