सीधी
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुबरी ने शुरू किया निःशुल्क प्याऊ

सीधी जिला समन्वयक मुकेश गौर और ब्लॉक समन्वयक अनिल पाठक , परामर्श दाता देवी प्रसाद गौतम के मार्गदर्शन में वर्ष प्रतिपदा से रामनवमीं के शुभ अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुबरी ने भीषण गर्मी को देखते हुए निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था शुरू की ।इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुबरी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, सचिव मृत्युंजय प्रसाद गौतम एवं सदस्य सरपंच ग्राम पंचायत क्षेत्र कुशियारी गंगा प्रसाद साहू , ब्रिजेश द्विवेदी , सुरेश द्विवेदी , राज कुमार सिंह एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ग्रामीण जनों ने इस सामाजिक समरसता की शुरुआत होने पर समिति को बधाई दी।



