कुसमी जनपद मे समीक्षा बैठक आयोजित

सीधी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के सुचारु रूप से संचालन एवं त्वरित गति लाने हेतु मंगलवार 31 मार्च को कुसमी जनपद के सभागार मे 11 बजे दिन सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा द्वारा समीक्षा बैठक ली गयी । बैठक मे जिन एजेंडो मे समीक्षा के माध्यम से चर्चा की गयी उनमे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा,सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन योजना की समीक्षा,करारोपण एवं नल जल योजना के संचालन की समीक्षा,कलेक्टर द्वारा वीसी मे दिए गए निर्देशों पर बिंदुवार चर्चा की गयी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।उक्त बैठक मे सहायक यंत्री बीपी कोरी, उपयंत्री प्रदीप द्विवेदी, राकेश सिंह, अमर सिंह पीसीओ, सचिव रामसुशील पटेल,हर्षनारायण सिंह, रामभद्र शुक्ला, राजेश गुप्ता, बंशबहादुर सिंह, केपी सिंह, मोतीलाल गुप्ता,बीके शुक्ला,दीपक मिश्रा, शिवप्रसाद यादव,धनराज सिंह,केके द्विवेदी, रामजी गुप्ता रोजगार सहायक मनोज यादव,शिवपूजन शुक्ला शिवमूरत द्विवेदी नागेंद्र जायसवाल, दिलीप सोंधिया के अलावा बैठक मे अन्य सचिव, रोजगार सहायक,पीसीओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



