बैढ़न शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल, सिग्नल भी खराब

• चार महीने से बंद है ट्रैफिक सिग्नल, शहर में अक्सर लगता है जाम
जिला मुख्यालय बैढ़न समेत समूचे शहर के ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त एवं पस्त है। आलम यह है कि करीब चार महीने के अधिक समय से पुराना यातायात, माजन मोड़, विंध्यनगर, नवजीवन बिहार तिराहा, अम्बेडकर चौक का ट्रैफिक सिग्नल पिछले चार महीने के अधिक समय से बंद पड़े हुये हैं। इनकी खोजखबर लेने वाला पुलिस अमला में कोई भी नही दिख रहा है। आरोप लग रहे हैं कि पुलिस आलाधिकारी जानकर भी अनजान हैं। इसके पीछे कारण क्या है, इसे तो पुलिस अधिकारी ही बता पाएंगे। लेकिन आमजनों के द्वारा दावा किया जा रहा है कि ट्रैफिक सिंग्नल व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हैं। दरअसल यहां बताते चले कि जिला मुख्यालय बैढ़न शहर के यातायात व्यवस्थाएं बेपटरी पर है। वाहनों के बढ़ते दबाव के आगे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ नही हो पा रही है और इस यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों के पास कोई विजन भी अभी तक दिखाई नही दिया है। इसका मुख्य कारण यही बताया जा रहा है कि पुलिस आलाधिकारी यातायात व्यवस्था के प्रति गंभीर नही है। जिसके चलते बैढ़न शहर यातायात समस्या से जूझ रहा है।शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल बंद- आलम यह है कि शहर के मुख्य चौराहा माजन मोड़, पुराना यातायात चौराहा बैढ़न, नवजीवन बिहार-विंध्यनगर एवं अम्बेडकर चौक बैढ़न का ट्रैफिक सिग्नल कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। करीब-करीब सभी ट्रैफिक सिंग्नल खराब है। ट्रैफिक सिग्नल को ठीक कराने के लिए अभी तक न तो कोई जहमत, उठाई गई होगी तो इसे पुलिस अधिकारी भलीभांति बता पाएंगे। लेकिन वर्तमान यही कहा जा रहा है कि बैढ़न शहर की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है। लोगबाग ट्रैफिक से जूझते नजर आते हैं। फिलहाल शहर की यातायात व्यवस्था कब सुधरेगी, इसका जवाब पुलिस आलाधिकारी ही दे पाएंगे। वहीं खराब ट्रैफिक सिग्नल के मरम्मत की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।



