सीधी

महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, वन स्टॉप सेंटर टीम का शिविर आयोजित

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा प्रशासक सरोज खरे के नेतृत्व में उत्तरी करौंदिया, सीधी में वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर में बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा इसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों और सजा के बारे में भी समझाया गया। प्रतिभागियों को जागरूक करने के लिए पंपलेट का वितरण भी किया गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि यहां पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर परामर्श सहायता, कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, 24 घंटे हेल्पलाइन एवं चिकित्सा सहायता जैसी कुल 6 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। कार्यक्रम में केस वर्कर अरुणिमा पाठक, पुष्पलता शर्मा, मंजुला मिश्रा एवं अंजू पाण्डेय उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button