सीधी
जल गंगा संवर्धन अभियान का सतत् संचालन, जनसहभागिता से मिल रहा व्यापक समर्थन

सीधी जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहरिया कला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का सतत् रूप से संचालन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जन समुदाय एवं अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता से जल संरक्षण हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गांव में जगह-जगह तालाबों की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है तथा जल मंदिर की स्थापना भी की जा रही है। अभियान में स्थानीय नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है, जिससे जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को मजबूती मिल रही है।



