कांग्रेस ने भूमि आवास, मुफ्त बिजली एवं रोजगार दिया और भाजपा ने रोजगार के अवसर समाप्त किया- भदौरिया

सीधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर मनरेगा कानून समाप्त किए जाने के विरोध में वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा गांवों में भ्रमण कर कार्यक्रमों को संबोधित किया गया। श्री भदौरिया ने कहा कि ग्रामीण श्रमिकों के लिए उन्हें रोजगार की गारंटी देने का कानून यूपीए की मनमोहन सिंह की सरकार ने बनाया था। यह एक आधिकारिक कानून था जिसमें साल भर के लिए 100 दिन काम की गारंटी देने, काम नहीं देने पर उसे पर हर्जाना देने एवं जिन पर रोजगार देने का अधिकार था उन पर पालन नहीं किए जाने पर दंडित करने का अधिकार था। इस जनता हित के रोजगार कानून को भारत सरकार ने समाप्त कर भूमिहीन, बेरोजगार गरीब श्रमिकों के पेट में गहरा घाव किया है, जिसकी निंदा भी की जानी चाहिए एवं कानून समाप्त होने की जानकारी भी गांव-गांव जाकर श्रमिकों को दी जानी चाहिए कि तुम्हारा अधिकार समाप्त किया गया है, अब “जी राम जी” योजना लाई गई है जिसका अभी तक कोई अता-पता नहीं है। उक्त विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार सिंह गोंड के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झगरी ,पोस्ता ,बोकरो पोंडी, सेमरिया ,हनुमानगढ़ एवं अकौरी की दो दिवसीय कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए आगे बताया कि कांग्रेस की सरकार में आम जन एवं गांव के मजदूर गरीब वर्ग के लिए जमीन आवास घर मुफ्त बिजली देने के बाद तेंदू पत्ता तोड़ने वाले को मजदूर से मालिक एवं कोई भूखा ना मारे इसके लिए रोजगार गारंटी कानून बनाया था, जिसे वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया। कार्यक्रम सभा स्थल पर स्थानीय ग्रामीण जन पंचायत प्रतिनिधि जयकुमार सिंह, जनपद सदस्य कमलभान सिंह, वीरसाय सिंह, प्रद्युम्न सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मंडल एवं सेक्टर पदाधिकारी के साथ प्रफुल्ल कुमार पांडे अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस ,श्रीमती शशि कला द्विवेदी कार्यकारी अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस , शिवकुमार सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं उनके पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।



